आम बजट: दिल्ली पुलिस को कम राशि आवंटित
दिल्ली पुलिस को योजना खर्च के लिए 125.20 करोड़ रुपये और गैर योजना खर्च के लिए 2,833.93 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। गत वर्ष योजना और गैर योजना खर्चो के लिए क्रमश: 106.95 करोड़ रुपये और 2,868 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पिछले वर्ष हमने छठे वेतन आयोग के बाद बकाया 325 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इस वर्ष हमें इस प्रकार का भुगतान नहीं करना है इसलिए हम इस बजट में इसे 300 करोड़ रुपये की वृद्धि के तौर पर देख रहे हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications