हमर का उत्पादन बंद करेगी जनरल मोटर्स

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जीएम ने यह नहीं बताया कि चीन की सिचुयान तेंगजांग हैवी मशीन कंपनी लिमिटेड के साथ पिछले वर्ष घोषित हुआ सौदा क्यों विफल हुआ। वाल स्ट्रीट जनरल के अनुसार सौदे को चीनी अधिकारियों की मंजूरी नहीं मिल सकी।
हमर को तेंगजांग को बेचने की घोषणा पहली बार पिछले वर्ष जून में हुई थी लेकिन उसके तत्काल बाद ही इस बात की अटकलें शुरू हो गईं थीं कि पर्यावरणीय कारणों से चीन की सरकार इस योजना को खारिज कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications