दिल्ली में 11वें मोतियाबिंद मुक्ति अभियान की शुरूआत
इस मौके पर शीला दीक्षित ने कहा कि दो दिवसीय मोतियाबिंद मुक्ति अभियान के तहत 40,000 लोगों की आंखों का परीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद मुक्ति अभियान के तहत इस उद्देश्य के लिए राजधानी के विभिन्न भागों में 500 परीक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। इन केंद्रो में 3,000 रोगियों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले एक दशक में इस अभियान के तहत करीब 35,000 लोगों का ऑपरेशन किया जा चुका है।
इस अवसर पर दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री प्रो. किरण वालिया ने कहा कि दिल्ली सरकार, भारत सरकार, दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी, इएसआई और एनजीओ की तरफ से चलाए जा रहे अस्पतालों में उन लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा जिन्हें इस अभियान के तहत जांच के दौरान मोतियाबिंद से ग्रसित पाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications