रेल मंत्री देश का होता है, राज्य का नहीं : बादल
चंडीगढ़, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हाल के कुछ वर्षो में रेल मंत्रियों द्वारा रेल बजट में अपने गृह राज्य को अधिक तव्वजो दिए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति की आलोचना करते हुए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि रेल मंत्री को देश का प्रतिनिधित्व करना चाहिए न कि अपने गृह राज्य का।
रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुधवार को लोकसभा में पेश किए गए वर्ष 2010-11 के रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बादल ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "यह पश्चिम बंगाल का रेल बजट है।"
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लालबहादुर शास्त्री को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश रेल मंत्री या तो बिहार के हुए हैं या फिर बंगाल के। इन सभी मंत्रियों ने रेलवे नेटवर्क को अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़ाने पर जोर दिया।
बादल ने कहा, "केंद्रीय मंत्रियों को यह समझना चाहिए कि वह वह देश का प्रतिनिधित्व करते हैं न कि किसी एक राज्य का।"
उन्होंने रेल बजट में पंजाब को नजरअंदाज किए जाने के लिए भी रेल मंत्री की आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications