पहला गुआंटोनामो कैदी पहुंचा स्पेन
मैड्रिड, 24 फरवरी (आईएएनएस)। क्यूबा के गुआंटोनामो में अमेरिका के सहयोग से बनी जेल में बंद पहला कैदी बुधवार को स्पेन पहुंचा।
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्पेन के आंतरिक मामलों के मंत्री अल्फ्रेडो पेरेज रुबालकाबा के हवाले से यह खबर दी।
जेल शिविर से पांच फिलिस्तीनी कैदियों के साथ स्पेन के एक कैदी को छोड़ने के प्रयास में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सहयोग को स्पेन ने स्वीकार कर लिया।
कैदी को अमेरिकी सेना के एक विमान से लाया गया। इस रास्ते से लाए जाने वाले कैदियों के लिए यहां एक ठहराव होगा जहां से अन्य यूरोपीय देशों के कैदियों को छोड़ा जा सकेगा।
रुबालकाबा ने कहा कि स्पेन के समाज में उसको समायोजित करने में कोई दिक्कत न हो लिहाजा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।
रुबालकाबा ने बताया कि उसे निवासी की मान्यता मिल जाएगी, जिससे वह स्पेन में काम कर सकेगा और स्वतंत्र रूप से घूम सकेगा। जिन कैदियों को यूरोपीय देशों से गिरफ्तार किया गया था उन्हें नहीं छोड़ा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications