ऑस्ट्रेलिया में 14 महीने के भीतर 153 भारतीयों पर हमला
लोकसभा में कृष्णा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हो रहे भारतीयों पर हमलों को लेकर भारत सरकार बहुत चिंतित है।
उन्होंने कहा कि भारत ने जोर देकर कहा है कि वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलियाई सरकार की है।
भारतीय उच्चायोग ने जनवरी 2009 से फरवरी 2010 तक प्रांत वार हमले के पीड़ितों की सूची सौंपी है।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में इस दौरान हमले की सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं। कुल 122 घटनाओं में 49 भारतीय छात्र और 18 टैक्सी चालक इसके शिकार बने।
कृष्णा ने कहा कि भारतीय सरकार द्वारा इस पर चिंता जताने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने वहां रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications