रेल बजट : आईआईटी और डीआरडीओ के साथ साझेदारी बढ़ाएगा रेलवे
बनर्जी ने वर्ष 2010-11 के लिए लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा, "रेल प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में एक रेल अनुसंधान केंद्र की स्थापना प्रस्तावित है।"
आईआईटी, खड़गपुर के साथ 13 फरवरी को समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था।
बनर्जी ने कहा, "रेलवे आईआईटी, एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान), सीएसआईआर (विज्ञान एवं औद्योगिकी अनुसंधान परिषद) और डीआरडीओ जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ अनुसंधान साझेदारी को मजबूत करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications