भालू ने 10 को घायल किया
भुवनेश्वर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के गंजम जिले के धनुराज्यपुर गांव में भटके एक जंगली भालू ने बुधवार को करीब 10 लोगों को घायल कर दिया।
पुलिस के मुताबिक भालू ने सबसे पहले फूल तोड़ रही एक महिला पर हमला किया। जब ग्रामीणों ने भालू को लाठियों से मारा तो उसने उनमें से कई को घायल कर दिया। कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications