जेरूसलम में 3,000 वर्ष पुराना शहर खोजा गया
जेरूसलम के हिब्रू विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक इलियट मजार ने कहा कि दीवार के समीप पाई गई वस्तुओं से भरोसा होता है कि यह ईसा पूर्व 10वीं शताब्दी में राजा सोलोमन द्वारा कराए गए निर्माण का हिस्सा है।
यह प्राचीन दीवार पुराने जेरूसलम में पर्वत मंदिर के समीप पाई गई है और 70 मीटर लंबी तथा छह मीटर ऊंची है। तीन महीने की खुदाई के बाद पुरातत्वविदों को एक शाही इमारत और एक प्रवेश द्वार के अवशेष भी मिले।
मजार और उनके सहयोगियों ने भारी मात्रा में मिट्टी के बर्तनों और अन्य सामानों की भी खोज की है। एक बर्तन पर प्राचीन हिब्रू लिपि का लेख भी मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications