अफगानिस्तान में विस्फोटों में 10 नागरिकों की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता दाऊद अहमदी के हवाले से बताया कि दक्षिणी प्रांत हेलमंद की राजधानी लश्करगाह मेंएक बस अड्डे पर विस्फोटकों से लदी हुई एक साइकिल में धमाके से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया, "हमले में मारे गए सभी लोग नागरिक हैं। मुझे नहीं पता कि हमले के निशाने पर कौन था, क्योंकि विस्फोट के दौरान वहां न सुरक्षा बलों के जवान और न ही कोई सरकारी अधिकारी मौजूद थे।"

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत में एक अन्य बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल गफु र ने बताया कि पूर्वी नंगरहार प्रांत के सुर्खूर्द जिले में मंगलवार को मोटरसाइकिल में छिपाकर रखे गए बम विस्फोट में दो और नागरिकों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी अधिकारियों के काफिले पर हमला हुआ लेकिन इससे कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति हामिद करजई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "इस हमले के दोषी और अमानवीय कृत्यों के साजिशकर्ता अफगानिस्तान के लोगों और उनके धर्म के दुश्मन हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+