ईंधन पंप बदलने के लिए कारों की वापसी करेगी मारुति (लीड-1)
कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि नवंबर 2009 में 'ए स्टार' के ईंधन पंप में खराबी से संबंधित शिकायतें मिलीं और दिसंबर 2009 से कंपनी ने पत्रों के माध्यम से अपने खरीददारों से संपर्क शुरू कर दिया।
इस खबर के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
कंपनी के अनुसार, "ऐसी ज्यादातर शिकायतें 22 अगस्त 2009 तक निर्मित वाहनों में आ रही हैं। जब कभी क्षमता निशान से ऊपर तक ईंधन भर दिया जाता है, तो रिसाव की समस्या होती है लेकिन कार मालिकों ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की।" फिर भी कंपनी ने करीब एक लाख वाहनों के ईंधन पंपों के निरीक्षण का फैसला लिया है।
करीब एक माह पहले एक और जापानी कंपनी होंडा ने 2007 निर्मित 8,532 'सिटी' सेडान कारों की भारत से वापसी की थी क्योंकि इनमें पावर विंडो स्विच में गड़बड़ी से आग लगने की शिकायतें आ रहीं थी। इससे पहले टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने भी दुनिया भर से अपनी कारों की वापसी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications