महिला की बहादुरी से पकड़ा गया लुटेरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की रचना नगर कालोनी में रहने वाली नीतू अग्रवाल जब घर में अपनी जेठानी और भतीजी मुस्कान के साथ थीं, तभी दो युवकों ने उनके घर के मुख्य द्वार से प्रवेश किया। नीतू कुछ समझ पाती कि एक ने चाकू निकालकर धमकाया। साथ ही जेवरात देने में आना-कानी करने पर चाकू से वार करने की धमकी दी।
नीतू ने जेवरात लुटेरे के हवाले कर दिए, वहीं दूसरा लुटेरा ऊपर चला गया। तभी नीतू ने मौका पाकर लुटेरे को धक्का दिया और बाहर की तरफ भागी। नीतू के शोर मचाते ही बगैर हथियारधारी लुटेरा भाग खड़ा हुआ जबकि हथियारधारी ने नीतू पर हमले की कोशिश की और वह भी जेवरात लेकर भागा। नीतू ने लुटेरे का पीछा किया और लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया हैं।
गोविंदपुरा थाने के प्रभारी जे एस रघुवंशी ने बताया है कि पकड़े गए लुटेरे का नाम राजू मोरे है और उसके पास से महिला से लूटे गए जेवरात के अलावा एक चाकू भी बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications