उप्र में तेंदुए को पीट-पीटकर मारा
लखनऊ, 21 फरवरी(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार के निकट एक गांव में कुछ ग्रामीणों ने एक मादा तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला।
घटना कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार के मिर्तहा परिक्षेत्र के सेमरी गांव की है, जहां शनिवार को एक मादा तेंदुए घुस आई थी। बताया जा रहा है कि तेंदुए द्वारा एक पशु पर जानलेवा हमला करने के बाद गांव के कुछ लोगों ने उसको घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी(डीएफओ) आर.के.सिंह ने रविवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि तेदुए के शरीर पर जख्म तो नहीं पाये गये लेकिन उसके शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीट-पीटकर मारने की पुष्टि हुई है।
सिंह ने कहा कि घटना में मुख्य रूप से शामिल तीन ग्रामीणों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
तेंदुए की उम्र करीब ढाई साल थी। कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार में करीब 35 तेदुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications