अफगानी तालिबानियों को अमेरिका को नहीं सौपेंगे: मलिक
पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि पाक अधिकारी अभी भी मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और दो अन्य आतंकवादियों से पूछताछ कर रहे हैं। इन तीनों को अमेरिका के सहयोग से पाकिस्तानी सीमा से पकड़ा गया था।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार मलिक ने कहा, "पहले हम देखेंगे कि उन्होंने पाकिस्तान के भीतर किसी तरह से कानून का उल्लंघन तो नहीं किया है। अगर इन तीनों को ऐसा किए हुए पाया जाता है तो कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। परंतु अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें उनके मुल्क अफगानिस्तान के हवाले कर दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications