क्यूबा में पिछले साल 3.19 टन मादक पदार्थ जब्त हुए
हवाना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। क्यूबा के अधिकारियों ने 2009 में 3.19 टन मादक पदार्थ जब्त किए। क्यूबा के गृह मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि एक साल पहले 1.39 टन मादक पदार्थ जब्त किए गए थे और 2009 में इसके दुगने से भी अधिक मात्रा में इन्हें जब्त किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आधिकारिक दैनिक ग्रैन्मा के अनुसार ज्यादातर मादक दवाएं मादक पदार्थ विरोधी तीन कार्रवाईयों के दौरान जब्त की गईं।
एक बेकार पड़ी नौका से 500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ मिले। जबकि 12 प्रांतों और जुवेंटुड द्वीप से मादक पदार्थो के 112 पैकेट मिले।
पिछले साल चलीं मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाईयों में 38 तस्करों को पकड़ा गया था। इनमें विदेशों में रहने वाले तीन क्यूबा नागरिक भी शामिल थे।
ग्रैन्मा के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में अस्थाई बाजार के चलते क्यूबा में मादक पदार्थो की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी बढ़ी है।
क्यूबा ने 2003 से ही मादक पदार्थो की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी और देश में मादक दवाओं के व्यापार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications