छुट्टी नहीं मिलने पर जवान ने की खुदखुशी
उड़ीसा के गजपति जिले में तैनात प्रकाश चंद्र बारिक ने शुक्रवार शाम खुदखुशी कर ली। वह राज्य सशस्त्र पुलिस बल की तीसरी बटालियन में तैनात था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश ने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि प्रकाश काफी दवाब में था और उसके दो सहकर्मी छुट्टी पर थे।
उधर, राज्य सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी ने कहा कि प्रकाश ने पारिवारिक समस्याओं की वजह से खुदखुशी की थी। हवलदार मेजर सुरेन्द्र परीडा ने कहा, "प्रकाश ने पारिवारिक समस्याओं की वजह से खुदखुशी की। उसे सात दिनों की छुट्टी दी गई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications