पुणे विस्फोट में घायल एक और विदेशी ने दम तोड़ा
पुलिस के अनुसार अमजद अल्गो जे का बुधरानी अस्पताल में शुक्रवार देर रात दो बजे निधन हो गया। वह वाडिया कॉलेज का दूसरे वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज की वॉलीबाल टीम में भी था।
गत 13 फरवरी को हुए इस विस्फोट में मरने वाला वह तीसरा विदेशी है। इस विस्फोट में 57 लोग घायल हुए थे जिनमें से 35 अभी तक अस्पतालों में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications