'रोजगार के लायक शिक्षित नहीं भारतीय युवा'
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के विभिन्न राज्यों के युवक बाजार की मांगों के मुताबिक रोजगार के लिए पर्याप्त शिक्षित नहीं हैं।
एक नए अध्ययन में शुक्रवार को बताया गया कि ज्यादातर युवक न तो पर्याप्त रूप से शिक्षित हैं और न ही उनमें व्यावसायिक कौशल है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की देखरेख में कराए गए अध्ययन में कहा गया है, "प्रत्येक पांच नौजवानों में से केवल दो और तीन युवा महिलाओं में से एक माध्यमिक शिक्षा पूरी कर पाई। प्रत्येक 12 युवाओं में से एक और चार महिलाओं में से एक महिला विद्यालय का मुंह तक नहीं देख पाई।"
'भारत में युवा : स्थिति और जरूरतें' विषय पर आधारित देश के छह राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में वर्ष 2006-2008 के बीच अध्ययन किया गया। जिसमें 15 से 29 वर्षीय 58,000 से ज्यादा युवा शामिल किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications