पाकिस्तान के साथ जारी रहना चाहिए व्यापार : चिदंबरम
पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर यहां एकीकृत जांच चौकी की आधारशिला रखने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चिदंबरम ने कहा कि हालांकि भारत ने पाकिस्तान को आदान-प्रदान के मामले में सबसे पसंदीदा देश का दर्जा नहीं दिया है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं होता कि भारत, पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दे।
चिदंबरम ने अमृतसर से 25 किलोमीटर दूर अटारी में एकीकृत जांच चौकी की आधारशिला रखी। यह जांच चौकी भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित है। अटारी की यह जांच चौकी उन 13 जांच चौकियों में से एक है, जिन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए निर्मित किया जाना है।
आधारशिला रखने के बाद एक जनसमूह को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि 21वीं सदी व्यापार और वाणिज्य की होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications