ब्राजील के राष्ट्रपति का वर्ष 2015 में फिर सत्ता में लौटने से इंकार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए लूला की वर्कर्स पार्टी की ओर से सरकार की चीफ ऑफ स्टाफ दिल्मा रोसेफ को शनिवार को औपचारिक रूप से उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद है।
लूला को एक जनवरी को पद छोड़ना है। ब्राजील के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति लगातार दो बार से अधिक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता। इसलिए यह अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि लूला वर्ष 2014 में फिर राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार बन सकते हैं।
दिल्मा में पूरा भरोसा जताते हुए लूला ने एक साक्षात्कार में कहा कि जो भी राष्ट्रपति निर्वाचित होता है उसे पुनर्निर्वाचन के लिए उम्मीदवाद बनने का हक है।
सर्वेक्षणों के अनुसार दिल्मा राष्ट्रपति चुनाव में साओ पाउलो के गवर्नर जोसे सेरा से पीछे चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications