रेलगाड़ी की चपेट में आने से 30 गिद्धों की मौत
दिल्ली से लगभग 630 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुर कस्बे में नौतनवा रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार को यह घटना हुई।
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "यह घटना उस समय हुई जब नौतनवा रेलवे क्रासिंग के समीप ये पक्षी एक कुत्ते का मांस खा रहे थे।"
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पक्षियों का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें पता चला कि वे सफेद प्रकार के गिद्ध थे।
गौरतलब है कि भारत में गिद्धों की इस प्रजाति को काफी दुर्लभ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications