आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर कलिंग सेना ने दी चेतावनी (लीड-1)
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल न किए जाने की मांग भी कलिंग सेना की चार मांगों में से एक है। संगठन का कहना है कि राज्य क्रिकेट के अधिकारियों ने बैंकों के तहत टिकटों की बिक्री करने की बात तो मान ली है लेकिन तीन अन्य मांगों को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया है।
कलिंग सेना के अध्यक्ष हेमंत रथ ने कहा, "यदि हमारी मांगें नहीं मानी गइर्ं तो हमारे कार्यकर्ता मैचों में बाधा उत्पन्न करेंगे।"
उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में हमारे छात्रों पर हमला किया जा रहा है। हम आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यहां खेलने की अनुमति कैसे दे सकते हैं।"
कलिंग सेना का कहना है कि मैचों के दौरान चीयरलीडर्स को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पूर्वी क्षेत्र दिलीप ट्राफी में उड़ीसा के खिलाड़ियों को नहीं शामिल करने के बारे में स्पष्ट करना चाहिए।
कलिंग सेना की धमकी के मद्देनजर ओसीए ने आईपीएल के दौरान सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications