मोरक्को में मस्जिद ढहने से 41 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेकनेस शहर की बाब बेर्दियिन मस्जिद जुमे की नमाज के दौरान ढह गई। इस हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद में लगभग 300 लोग नमाज के लिए एकत्र हुए थे। बताया जा रहा है कि इस इलाके में भारी बारिश हुई थी और मस्जिद के गिरने की वजह भी यही हो सकती है।
मोरक्को के शाह ने आंतरिक मामले के मंत्री को दुर्घटना स्थल पर भेजा है। मेकनेस की आबादी लगभग पांच लाख है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications