50 फीसदी महिलाओं की 18 साल से पहले हो जाती है शादी
अध्ययन के मुताबिक, "अधिकतर राज्यों में ज्यादातर महिलाओं का विवाह बहुत कम उम्र में हो जाता है। महिलाओं की आबादी के पांचवें हिस्से का विवाह 15 वर्ष से कम आयु में ही हो जाता है और 49 प्रतिशत महिलाओं का 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह हो जाता है।"
यह अध्ययन छह राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में 2006 और 2008 के बीच कराया गया था। अध्ययन में 15-29 आयु वर्ग के 58,000 युवाओं को शामिल किया गया था।
परिणाम बताते हैं कि बिहार की स्थिति सबसे खराब है। बिहार की 77 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 वर्ष से पहले ही हो जाती है।
अध्ययन के मुताबिक, "शादी न केवल कम उम्र में होती है बल्कि इसमें युवाओं की खासकर खुद महिला की कोई भागीदारी नहीं होती है। उनमें से ज्यादातर का कहना है कि उनके माता-पिता उनका साथी चुनते समय उनकी राय नहीं लेते।"
अध्ययन से ज्ञात हुआ है कि जल्दी विवाह से महिलाएं जल्दी गर्भवती होती हैं और करीब 47 प्रतिशत महिलाओं का पहला गर्भधारण 18 वर्ष से कम आयु में ही हो जाता है।
आजाद ने कहा, "विवाहित किशोरियों की स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की अलग जरूरतें होती हैं और इनमें से ज्यादातर महिलाएं बिना शारीरिक और मानसिक तैयारी के मां बन जाती हैं। हमें गांवों में किशोरियों के बहु-आयामी विकास की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विशेष मंच बनाने की जरूरत है।"
पापुलेशन काउंसिल, दिल्ली और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज, मुंबई ने संयुक्त रूप से यह अध्ययन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications