ग्रामीणों ने संदिग्ध चोर को पीट-पीटकर मार डाला
लखनऊ, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने कथित तौर पर एक घर में घुसे संदिग्ध चोर को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
लखनऊ से लगभग 250 किलोमीटर दूर सनदानपुर गांव में शुक्रवार रात 29 वर्षीय अकबर को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। उसके खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और लूट के लगभग 15 मामले दर्ज थे।
पुलिस निरीक्षक महेश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया, "अकबर ने अपने चार साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। उसके साथी फरार होने में सफल हो गए जबकि स्थानीय लोगों ने अकबर को पकड़ लिया और डंडे एवं लोहे के सरिये से पीटकर उसे मार डाला।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications