भारतीय मूल के मलेशियाई सांसद से कहा, पत्नी को तलाक दो
चीनी मीडिया ने शनिवार को कहा कि प्रतिबंधित संगठन हिंदू राइट्स एक्शन फ्रंट (हिंद्राफ) की वजह से चर्चा में आए मनोहरन को धमकी दी गई है कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी पत्नी की अभद्र वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डाल दी जाएगी, जिसमें वह किसी अज्ञात पुरुष के साथ है।
मनोहरन ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन स्टार समाचार पत्र के मुताबिक उन्होंने इस मसले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
बताया जाता है कि कथित वीडियो उस समय बनाया गया था जब मनोहरन राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत जेल में थे। मलेशिया के 15 लाख तमिल हिंदुओं की समस्याओं को उठाने के लिए सरकार के खिलाफ सभा करने के आरोप में उन पर एनएसए लगा दिया गया था
प्रधानमंत्री नजीब तुन रज्जाक ने मनोहरन और चार अन्य नेताओं को पिछले साल कैद से रिहा कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications