रवि को सोमवार को मिलेगी
चेन्नई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। लाबेरिया में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें यहां के अस्पताल में भर्ती में करवाया गया था।
रवि स्थानीय मद्रास मेडिकल मिशन अस्पताल में भर्ती हैं। उनके अतिरिक्त निजी सचिव वी.एन.अजयन ने आईएएनएस से कहा, "मंत्री को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। चिकित्सकों ने उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।"
सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र में रवि हिस्सा नहीं ले सकेंगे। अजयन ने कहा कि रवि चेन्नई में अपने एक संबंधी के आवास पर एक हफ्ते तक रहेंगे।
रवि दो हफ्ते पहले लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें वहां स्थित जॉन एफ.केनेडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उन्हें भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से यहां लाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications