'पूरी तरह सुरक्षित हैं जॉर्ज फर्नाडीस'

George Fernandes
नई दिल्ली। वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस के लापता होने की खबरों का खंडन करते हुए उनके एक करीबी ने कहा है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

फर्नाडीस के करीबी एस. डी. सिंह ने कहा, "वह सुरक्षित हैं और अपनी पत्नी लैला कबीर के साथ हैं। कुछ अराजक तत्वों ने यह अफवाह फैला दी थी कि उनका अपहरण हो गया है। " लैला कबीर ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, "हम उन्हें छिपा नहीं रहे हैं। वह हमारे साथ हैं। हम उन्हें हरिद्वार ले गए थे।"

करीब दो दशक बाद कबीर और उनके इकलौते बेटे शॉन फर्नाडीस, जॉर्ज की जिंदगी में लौट आए हैं। इन्होंने आरोप लगाया कि जॉर्ज के मित्र और भाई मिलकर उनकी 25 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। जॉर्ज, अल्जाइमर से पीड़ित हैं। वे गुरुवार तक हरिद्वार के पतंजलि योग पीठ में आयुर्वेदिक इलाज करा रहे थे।

उनके भाइयों और मित्रों का आरोप है कि कबीर और उनका बेटा दवा कराने के बहाने जॉर्ज को जबरन अज्ञात स्थान पर ले गए। उनके भाई इस मामले में उच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+