तेलंगाना मुद्दे पर छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया
हैदराबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर छात्रों के शनिवार को हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया।
तेलंगाना इलाके के सभी निर्वाचित विधायकों के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा की घेराबंदी करने जा रहे छात्रों को रोकने के पुलिस के प्रयास पर छात्र एस.यदैया ने आत्मदाह का प्रयास किया।
छात्र ने खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली और पुलिस घेराबंदी की ओर दौड़ लगाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से जले छात्र को अस्पताल ले जाया गया।
आत्महत्या के प्रयास के पहले लिखे एक पत्र में शहर के नोबेल कॉलेज के छात्र ने कहा कि तेलंगाना राज्य के गठन में विलंब के विरोध में वह यह कदम उठा रहा है।
इस घटना के बाद उस्मानिया विश्वविद्यालय में तनाव पैदा हो गया और सैकड़ों छात्रों तथा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच झड़पें हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications