राजनीति में शामिल हो सकती हैं बर्लुस्कोनी की पुत्री
मैरिना बर्लुस्कोनी संभवत: अपने पिता के नक्शेकदम पर चलेगी। वह मीडिया और राजनीतिक विशेषज्ञों से सलाह ले रही हैं।
तेतालिस वर्षीय मैरिना अपने पिता की निवेश कंपनी 'फिनइंवेस्ट होल्डिंग' और पब्लिशिंग हाउस 'आर्नाल्डो मॉन्डाडोरी एडिटोर' की संपादक हैं।
प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी बेटी अभी मॉन्डाडोरी की संपादक बनी रहेंगी। वर्ष 2007 में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में दुनिया की सबसे मजबूत महिलाओं की सूची में मैरिना 33वें पायदान पर थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications