निवेशकों को बजट का इंतजार, सेंसेक्स स्थिर (साप्ताहिक समीक्षा)

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पूरे सप्ताह के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा लेकिन शुक्रवार को साप्ताहिक कारोबार के बंद होने पर सेंसेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

बाजार की अस्थिरता के लिए अंतर्राष्ट्रीय कारण भी उत्तरदायी रहे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को बढ़ाने के फैसले से पूरी दुनिया के व्यापारियों में अनिश्चितता देखी गई।

भारत सरकार द्वारा आर्थिक प्रोत्साहनों को वापस लेने के बारे में अटकलों से भी कारोबार प्रभावित हुआ। इससे इस तथ्य की भी पुष्टि हुई कि अर्थव्यवस्था में आया अधिकांश सुधार सरकारी खर्च और सब्सिडी से हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 39.04 अंकों या 0.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शुक्रवार को 16,191.63 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 16,152.59 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 18.15 अंकों या 0.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,844.9 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

पूरे सप्ताह में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,452 के ऊपरी और 16,011 के निचले स्तर पर पहुंचा। पूरे सप्ताह में कारोबार के दौरान निफ्टी 4,922 के ऊपरी और 4,791 के निचले स्तर पर पहुंचा।

साप्ताहिक कारोबार के दौरान हिंडाल्को (8.4 प्रतिशत), रेनबैक्सी (6.6 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (6 प्रतिशत), टाटा स्टील (5 प्रतिशत) और एचडीएफसी (4.1 प्रतिशत) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।

जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें भारती एयरटेल (11.4 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रा (5.7 प्रतिशत), डीएलएफ (5.2 प्रतिशत), रिलायंस इंडस्ट्रीज (3.1 प्रतिशत) और रिलायंस कैपिटल (3.1 प्रतिशत) शामिल हैं।

बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) कि आंकड़ों के अनुसार विदेशी कोषों ने इस दौरान 43.779 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+