भानु अथैया की फिल्मी यात्रा पर पुस्तक

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात डिजाइनर भानु अथैया ने अपनी फिल्मी यात्रा पर केंद्रित एक किताब जारी की है। अथैया ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली डिजाइनर हैं। उन्हें 'गांधी' फिल्म में वस्त्र डिजाइनिंग के लिए यह पुरस्कार मिला था।

यहां अशोक होटल में शुक्रवार शाम फिल्मकार कुमार शाहनी ने 'द आर्ट ऑफ कॉस्ट्यूम डिजाइन' किताब का लोकार्पण किया। रिचर्ड एटनबरो ने इस किताब की प्रशंसा की है।

एटनबरो ने लंदन से अपने संदेश में कहा है, "किसी व्यक्ति द्वारा ऐसे ज्ञान, दर्शन और उत्साह के साथ किए गए ऐतिहासिक कार्य का दस्तावेजीकरण महत्वपूर्ण था।"

उन्होंने फिल्म प्रशंसकों, फिल्मकारों और डिजाइनर्स से यह किताब पढ़ने के लिए कहा है।

अथैया के साथ अपने काम को याद करते हुए एटनबरो ने कहा, "अपने सपनों की फिल्म 'गांधी' बनाने के लिए मुझे 17 वर्ष का समय लगा जबकि इस फिल्म में पर्दे पर दिखने वाले हजारों लोगों के भारतीय वस्त्र तैयार करने के लिए सही व्यक्ति के रूप में भानु अथैया के चुनाव में केवल 15 मिनट का समय लगा।"

किताब में नौ अध्याय हैं। जिनमें डिजाइनर के कोल्हापुर में बिताए शुरुआती दिनों, उनका मुंबई आना, उनकी राजकपूर और गुरुदत्त से मुलाकात, फिल्मों में गहनों का जादू, चलन विकसित करने वाले वस्त्रों और डिजाइनर द्वारा प्राप्त पुरस्कारों और सम्मानों की जानकारी दी गई है।

अथैया ने 1953 में वस्त्र डिजाइनिंग शुरू की थी और अगले 56 वर्षो में उन्होंने हिंदी सिनेमा में वस्त्र डिजाइन के सौंदर्यशास्त्र को परिभाषित करने वाली एक असाधारण कार्य पद्धति विकसित की।

उन्होंने 'गाइड' में वहीदा रहमान, 'ब्रह्मचारी' में मुमताज, 'सत्यम शिवम सुंदरम' में जीनत अमान के वस्त्र डिजाइन किए। उन्होंने 130 फिल्मों में वस्त्र डिजाइन किए हैं और राजकपूर, गुरुदत्त, बी. आर. चौपड़ा, यश चौपड़ा, देवानंद और आशुतोष गोवारिकर जैसे फिल्मकारों के साथ काम किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+