आतंकी हमला नहीं है टेक्सास विमान दुर्घटना
आस्टिन
। अमेरिका के इस शहर में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के कार्यालय के नजदीक स्थित एक सात मंजिली इमारत से एक निजी विमान टकराया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने इसे आतंकवादी घटना मानने से इंकार किया है। इस इमारत में संघीय टैक्स एजेंसी का कार्यालय है और इस इमारत से धुआं उठता हुआ साफ देखा जा सकता है। id="toptextpromo">इस
हादसे के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षा चाक चौबंद कर दिया गया और लड़ाकू विमानों को हवाई निगरानी में लगाया गया है। आस्टिन दमकल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार कार्यालय से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन एक व्यक्ति अभी भी लापता है। होमलैंड सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक यह घटना किसी भी तरह से आतंकवादी या आपराधिक कृत्य प्रतीत नहीं हो रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications