मानव तस्करी का शिकार पूर्वोत्तर के 76 बच्चे घर लौटे
अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने तमिलनाडु पुलिस के द्वारा चेन्नई और कन्याकुमारी से मुक्त कराए गए बच्चों की उम्र 12 से 14 साल के बीच है। सभी बच्चे गुरुवार शाम को गुवाहाटी पहुंचे थे।
मुक्त कराए गए 76 बच्चों में से 52 मणिपुर के और 24 दक्षिणी असम के उत्तरी कछार हिल्स जिले के हैफलांग के रहने वाले हैं।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा, "बच्चे गरीब परिवारों से हैं। तीन साल पहले अपंजीकृत एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने परिवार वालों को बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का लालच देकर दक्षिण के महानगरों में ले गए थे।"
अधिकारी ने बताया, "असम पुलिस, असम और मणिपुर के समाज कल्याण विभाग ने तमिलनाडु पुलिस के सहयोग से बच्चों को मुक्त कराया। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications