5,000 से ज्यादा नए समुद्री जीव मिले

रिचा शर्मा

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। समुद्री जीवों से संबंधित एक बड़े रहस्य का खुलासा बहुत जल्द होने वाला है। साल 2000 से 82 देशों के दो हजार वैज्ञानिकों के समूह ने 5,000 से ज्यादा समुद्री जीवों की खोज की है। इस काम में करीब 65 करोड़ डॉलर की लागत आई।

सेंसस ऑफ मरीन लाइफ (सीओएमएल) के कार्यक्रम समन्वयक जेस्से आउसबेल ने अपनी भारत यात्रा के दौरान आईएएनएस को बताया, "हमने पांच हजार से ज्यादा समुद्री जीवों की खोज की है।"

इस काम से जुड़े वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन विश्वकोश में उपलब्ध समुद्री जीवन के दो लाख से ढाई लाख रूपों का अवलोकन किया, लेकिन उनका मानना है कि अभी ऐसे लाखों समुद्री जीव हैं, जिनका अवलोकन किया जाना बाकी है।

पूरे विश्व में वैज्ञानिकों के 14 दलों ने 400 से ज्यादा अभियानों में हिस्सा लिया, जिनमें कई दुरूह आकर्टिक क्षेत्र में भी पहुंचे।

सीओएमएल के अध्यक्ष इयान पायनियर ने कहा, "हम जानना चाहते हैं कि जलवायु में परिवर्तन कैसे हो रहा है? इसके अलावा समुद्र में अम्ल की मात्रा बढ़ने, अधिक प्रदूषण और अधिक ध्वनि से समुद्री जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता है?"

उन्होंने कहा कि 2020 या 2030 तक हमारे पास ऐसे समुद्री जीवों की सूची होगी जो समुद्र का तापमान बढ़ने की वजह से ठंडे जल में चले जाएंगे या प्रदूषण के कारण उथले पानी से गहरे पानी की ओर रुख कर लेंगे।

वैज्ञानिकों का मानना है कि गहरे समुद्र के अंदर अभी तमाम जीव हैं, जिनकी खोज नहीं हो पाई है।

सीओएमएल के उपाध्यक्ष मिरियाम सिब्यूत ने कहा, "हमने गहरे समुद्र के 90 फीसदी जीवों को खोजा है। बड़े जीवों का तो पता लगा लिया गया लेकिन 500 माइक्रोन से 1000 माइक्रोन वाले जीवों का भी अस्तित्व है, जो एक हजार से दो हजार मीटर की गहराई में रहते हैं और जीवित रहने के लिए पर्याप्त भोजन और ऊर्जा प्राप्त करते हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+