केरल में खुला देश का 38वां बाघ संरक्षित क्षेत्र (लीड-1)
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बाघों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। देश में अब केवल 1,411 बाघ ही बचे हुए हैं।
पलक्कड़ जिले के चित्तूर प्रखण्ड के 285 वर्ग किलोमीटर संरक्षित क्षेत्र में परमबिकुलम वन्यजीव अभयारण्य को 1973 में स्थापित किया गया था।
इसी क्षेत्र में 358 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में दूसरा बाघ रिजर्व खोला गया है जिससे इस बाघ संरक्षित क्षेत्र का दायरा बढ़कर 643 वर्ग किलोमीटर हो गया है।
जानवरों के इस संरक्षित वन क्षेत्र में नीम, सागौन और चंदन के अलावा अन्य तरह के पेड़ भी मौजूद हैं।
गौरतलब है कि केरल में इदुक्की जिले के थेक्कडी में राज्य का पहला बाघ संरिक्षत क्षेत्र पेरियार टाइगर रिजर्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications