बिजली की खरीद के लिए भारत, बांग्लादेश बढ़ाएंगे कदम
भारत के ऊर्जा सचिव एच. एस. ब्रह्म की अगुवाई में यहां आए प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय वार्ता के पहले दिन बांग्लादेश के ऊर्जा सचिव मोहम्मद कलाम आजाद ने कहा कि 1.59 करोड़ डालर की निविदा जारी की जाएगी।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल और बांग्लादेशी अधिकारियों ने शुक्रवार को बांग्लादेश में ऊर्जा क्षेत्र, तकनीकी सहायता और मानव संसाधन विकास में भारतीय निवेश पर चर्चा की।
बिजली खरीदने के लिए बांग्लादेश 45 किलोमीटर लंबी संचरण लाइन बिछाएगा।
न्यू एज समाचार पत्र ने शुक्रवार को लिखा है कि देश में 1300 मेगावाट की क्षमता वाला कोयला आधारित बिजली संयंत्र लगाने के लिए बांग्लादेश का विद्युत विकास बोर्ड (पीडीबी) भारत के नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) के साथ व्यवहार्यता अध्ययन के लिए समझौता कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications