शिमला के ऐतिहासिक स्थलों की कायापलट होगी
शिमला, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ब्रिटिश काल के ऐतिहासिक स्थलों के कायाकल्प के लिए एशियाई विकास बैंक ने (एडीबी) 7.5 लाख डॉलर देने की इच्छा जाहिर की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
मुख्य पर्यटन सचिव मनीषा नंदा ने आईएएनएस को बताया,"ऐतिहासिक इमारतों के नवीनीकरण और संरक्षण व शहर में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की एक व्यापक योजना एडीबी को सौंपी गई है।"
एडीबी के दक्षिण एशिया के शहरी विकास विभाग के शहरी विकास विशेषज्ञ केची तमाकी के नेतृत्व में एक सात सदस्यीय टीम सरकार के वित्तीय प्रस्तावों का अध्ययन करने के लिए इन दिनों राज्य की यात्रा पर है।
उन्होंने कहा, "हमनें शिमला की लगभग 30 इमारतों और स्थलों के नवीनीकरण के लिए राशि की मांग की है। इससे राज्य की विरासत को और मजबूत बनाया जा सकेगा।"
मुख्य सचिव आशा स्वरुप ने कहा, "एडीबी की टीम ने गुरुवार को सरकारी अधिकारियों से यहां बात की और इन इमारतों खासतौर पर शिमला की इमारतों के बुनियादी ढांचे के निर्माण, मरम्मत और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के लिए 7.5 लाख डॉलर देने की इच्छा जाहिर की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications