काम में लचीलापन कर्मचारियों को बनाता है स्वस्थ
ब्रिटेन के डरहम विश्वविद्यालय की शोधकर्ता क्लेयर बाम्बरा का मानना है कि कार्यस्थल पर अधिक से अधिक लचीलापन देने से कार्यस्थल का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है और कर्मचारियों की कार्य को अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता में भी वृद्धि होती है।
शोध में शामिल केरी जॉएस का मानना है कि तनाव के माहौल में काम करने से कर्मचारी को कई तरह की शारीरिक परेशानियां होने का खतरा होता है।
केरी के मुताबिक काम का अत्यधिक बोझ, समय सीमा, नियंत्रण की कमी और काम के दौरान सामाजिक संवाद में कमी के कारण शारीरिक परेशानियां या मानसिक व्याधियां सामने आ सकती हैं।
केरी ने कहा कि तनाव में काम करने से अवसाद, दिल की बीमारी और घबराहट जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अपने शोध के दौरान केरी और बाम्बरा ने प्रमुख रूप से दो प्रकार के लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित किया।
इस श्रेणी में पहले लोग वे थे जो एक निश्चित समय के लिए काम पर आया करते थे। ये लोग 'पार्ट टाइम इंपलॉयमेंट' में संलग्न थे जबकि दूसरी श्रेणी के लोग वे थे जो पूर्णकालिक कर्मचारी थे और साथ ही जिन पर काम का अधिक बोझ था। ऐसे लोग निर्धारित से अधिक वक्त दफ्तर में बिताते थे।
शोधकर्ता अमेरिका, फिनलैंड, हॉलैंड, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ब्रिटेन और जर्मनी में विभिन्न स्तरों पर किए गए शोध के माध्यम से इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। शोध का परिणाम 'द कोचरेन लाइब्रेरी' के ताजातरीन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications