नौसेना में शामिल होगा 'मिग-29 के' लड़ाकू विमान
इन विमानों को तीन साल बाद विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव पर तैनात किया जाएगा। इस पोत का नाम भारतीय नौसेना ने आईएनएस विक्रमादित्य रखा है।
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि रूस निर्मित लड़ाकू विमानों के पुर्जो को यहां लाकर जोड़ा गया । शुरूआत में रूसी चालक इनमें उड़ान भरकर इनका परीक्षण करेंगे। इन विमानों को औपचारिक रूप से शुक्रवार को नौसेना में शामिल किया जाएगा।
लड़ाकू विमानों को नौसेना में शामिल किए जाने के समारोह में रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी भी शिरकत कर सकते हैं। इन रूसी लड़ाकू विमानों को रूस के साथ जनवरी 2004 में हुए 1.5 अरब डॉलर के समझौते के तहत खरीदा गया है।
रूस से भारत समझौते के तहत 16 लड़ाकू विमान खरीदेगा, जिनमें 12 विमान एक सीट वाले होंगे, जबकि चार में दो लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
रूस ने मिग-29 के विमानों को 'ब्लैक पैंथर्स' नाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications