चीन की आपत्ति के बावजूद दलाई लामा से मिलेंगे ओबामा (लीड-1)

वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की आपत्ति के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गुरुवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करेंगे।

इस मुलाकात से पहले ही ताइवान को हथियार बेचने के अमेरिकी फैसले और चीन में सर्च इंजन गूगल के मामले को लेकर चीन और अमेरिका के रिश्ते में तनाव दिख रहा है।

ओबामा गत वर्ष भी दलाई लामा से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन चीन दौरे को देखते हुए उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु से मुलाकात नहीं की थी।

दलाई लामा बुधवार को वाशिंगटन पहुंचे थे। ओबामा व्हाइट हाउस के ओवल हाउस के स्थान पर मैप रुम में दलाई लामा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि ओबामा इस मुलाकात को आधिकारिक रूप नहीं देना चाहते हैं।

तिब्बती धर्म गुरु अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने बुधवार को कहा था कि दलाई लामा एक सम्मानित सांस्कृतिक और धार्मिक शख्सियत हैं।

टोनर ने चीन के साथ संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा, "कई मुद्दों पर हमारे विचार अलग-अलग हैं। कुछ मुद्दों पर हम सहमत हैं तो कुछ मुद्दों पर हम सहमत भी नहीं हैं।"

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रोबर्ट गिब्स ने बुधवार को कहा था कि दलाई लामा 'अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त धार्मिक नेता' हैं। दलाई लामा के विशेष दूत लोदी गाइरी ने ओबामा के साथ प्रस्तावित मुलाकात के बारे में कहा, "यह अपने आप में महत्वपूर्ण है कि मुलाकात हो रही है।"

गाइरी ने कहा कि दलाई लामा अमेरिकी राष्ट्रपति से तिब्बत का मसला सुलझाने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यह तिब्बत और चीन दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि दलाई लामा वर्ष 1991 से लगातार प्रत्येक अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करते रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+