26 फरवरी को पंजाब में होगी हड़ताल
चण्डीगढ़ । पंजाब में प्रधानाचार्य और प्राध्यापकों की संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) ने पंजाब के करीब 190 निजी कॉलेजों में 26 फरवरी को शैक्षिक हड़ताल का आह्वान किया है। निजी कॉलेजों से जुड़ी समस्याओं की ओर राज्य सरकार का ध्यान खींचने के लिए पंजाब के निजी प्रबंधन कॉलेज संघ और चण्डीगढ़ के शिक्षकों और कॉलेज संघों ने मिलकर पिछले माह जेईसी का गठन किया था।
जेएसी के महासचिव जगवंत सिंह ने बताया, "हमारे बार-बार याद दिलाए जाने के बावजूद पंजाब सरकार शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं कर रही है। हम पिछले छह महीने से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपनी मांगों से संबधित कई ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन हमें अब तक कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला।"
सिंह ने कहा, "हमने अब राज्य के निजी कॉलेजों में पूरी तरह से शैक्षिक काम बंद रखने का फैसला किया है और 26 फरवरी को चण्डीगढ़ में प्रदर्शन रैली निकाली जाएगी। सभी प्रभावित कॉलेजों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications