दो लाख से ज्यादा मछलियां मरी मिलीं
ब्यूनस आयर्स । अर्जेटीना झील में पिछले सप्ताह दो लाख से ज्यादा मछलियां मृत पाई गईं लेकिन अब तक कारणों का पता नहीं चल सका है। ब्यूनस आयर्स से एक हजार किलोमीटर पूर्वोत्तर स्थित काटामार्का प्रांत की इपिज्का झील में हुई इन मौतों के कारणों का पर्यावरण अधिकारी पता लगा रहे हैं।
कई पहलुओं से जांच की जा रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि झील में किसी जहरीले पदार्थ के घुलने से तो ये मौतें नहीं हुईं। इस झील में आसपास के कई कस्बों से पानी आता है, इसलिए इस खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। बीते शुक्रवार को वैज्ञानिकों के समूह ने झील के पानी का परीक्षण भी किया था।
दूसरा संभावित कारण यह भी है कि झील के पानी में ऑक्सीजन की कमी के चलते मछलियों को सांस लेने में दिक्कत होने से ये मौतें हुईं। समुद्र तल से एक हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित इपिज्का झील में हर हफ्ते करीब 400 मछुआरे और समुद्री खेलों के प्रति तमाम उत्साही पहुंचते हैं।













Click it and Unblock the Notifications