गोवा के होटल में ब्रिटिश नागरिक मृत मिला
पणजी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा के लोकप्रिय तटीय गांव कलानगट में एक 41 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक अपने होटल के कमरे में मंगलवार की देर शाम मृत मिला। पुलिस को संदेह है कि उसने आत्महत्या की होगी।
मृतक की पहचान विलियम डेफ्रे के रूप में हुई है। उनका शव होटल के कमरे में पंखे लटकता मिला।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि डेफ्रे ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच बुधवार से शुरू की जाएगी।
इस संबंध में ब्रिटिश उच्चायुक्त को सूचना दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications