गृह मंत्रालय की टीम ने किया सिल्दा पुलिस शिविर का दौरा
अधिकारिक सूत्रों ने बताया, "गृह मंत्रालय की टीम ने बुधवार शाम को इस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के शिविर का दौरा किया।"
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) कुलदीप सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय की टीम कोलकाता से चली गई है।
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार शाम को नक्सलियों द्वारा ईएफआर शिविर पर किए गए हमले के बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।
राज्य के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारयिों की उच्च स्तरीय बैठक बुधवार को बुलाई गई थी। यह बैठक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त सुरक्षा बलों के शिविर को सुरक्षा उपलब्ध कराने को लेकर की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications