पुणे विस्फोट में मरने वालों की संख्या 11 हुई (लीड-1)
आदित्य के मित्रों और पड़ोसियों के मुताबिक आदित्य एक मेधावी छात्र होने के साथ -साथ फुटबाल का बहुत अच्छा खिलाड़ी भी था।
पुणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के मुताबिक 24 वर्षीय आदित्य शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज भारतीय विद्यापीठ में चतुर्थ वर्ष का छात्र था।
अधिकारी ने बताया कि जहांगीर अस्पताल में मेहता की सुबह लगभग चार बजे मौत हो गई। मेहता के रिश्तेदार पहले ही दिल्ली से यहां पहुंच चुके थे और उन्हें शव सौंप दिया गया।
इसके साथ ही पुणे की जर्मन बेकरी में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। विस्फोट के दिन ही नौ लोगों की मौत हो गई थी जबकि डी. वाई. पाटील कॉलेज के एक घायल छात्र की मंगलवार को मौत हुई थी।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-आठ के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) के अध्यक्ष ओ.पी.शर्मा ने बताया, "हम उसे अच्छी तरह से जानते थे और वह हमारे आंखों के सामने ही बड़ा हुआ था। जब भी वह यहां आता था अन्य बच्चों के साथ खेला करता था। वह बहुत ही मेधावी छात्र था।"
गौरतलब है कि पुणे विस्फोट में घायल हुए कम से कम 37 लोगों का अब भी शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विस्फोट में 57 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications