सशस्त्र बलों में सेक्स स्कैंडल से कनाडा में सनसनी
टोरंटो, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा में दो सप्ताह के भीतर दो सेक्स स्कैंडलों में उच्च पदस्थ अधिकारियों के शामिल होने का मामला सामने आने के बाद यहां के लोग सन्न हैं और देश के सशस्त्र बलों की छवि को भी गहरा धक्का लगा है।
यहां से थोड़ी दूर ट्रेंटन में स्थित देश के सबसे बड़ी सैन्य छावनी के शीर्ष कमांडर कर्नल रसेल विलियम को दो महिलाओं की हत्या और दो अन्य के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेल दिया गया।
कनाडा के लोग पिछले सप्ताह उस समय सन्न रह गए जब सेना के इस शीर्ष अधिकारी के दोहरे जीवन का खुलासा हुआ जिसे अपने आवास के पास दो महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विलियम की गिरफ्तारी दो महिलाओं की हत्या के मामले में हुई, जिसमें एक उनकी साथी अधिकारी कॉर्पोरेल मैरी-फ्रांस कोमियू भी थी। विमान परिचारिका 37 वर्षीय कोमियू की 25 नवंबर को हत्या कर दी गई थी, उस समय वह प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साथ भारत से लौटी ही थी।
कनाडा के लोगों को एक और झटका मंगलवार को लगा जब सशस्त्र बलों के एक पूर्व शीर्ष पादरी के खिलाफ अप्राकृतिक मैथुन और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया।
कनाडाई सेना पुलिस की जांच के बाद मंगलवार को रोजर बैजिन नाम के इस सेवानिवृत्त पादरी को अप्राकृतिक मैथुन, अशिष्टता और एक पुरुष पर अश्लील हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन ने कनाडाई बलों के प्रधान सेनापति कर्नल टिम ग्रुब ने कहा है कि सेना पुलिस इस मसले को बहुत गंभीरता से ले रही है और इससे संबंधित मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications