उड़ीसा में नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक संजय अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि बाबूलाल बेहर दलई उर्फ प्रदीप को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्रवाई समूह द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस दलई को कई मामलों मे तलाश रही थी। दलई पिछले साल दिसंबर में रायपनका में चार सरकारी बसों को जलाए जाने की घटना में भी शामिल था।
पुलिस का कहना है कि दलई दो वर्ष पहले नक्सली समूह में शामिल हुआ था और बनसाधारा डिविजन में एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications