फिलहाल नहीं महंगा होगा पेट्रोल, डीजल

देवड़ा, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और संप्रग के सहयोगी दलों के साथ के साथ चली लंबी बैठक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों पर फैसला नहीं हो सका। बैठक के बाद देवड़ा ने मीडिया से कहा कि फिलहाल ईंधन के दाम बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटक दलों ने इसका विरोध किया और सहमति नहीं बन पाई।
उधर तेल सचिव एस सुद्रेशन ने बताया कि बैठक में किरीट पारेख सिमिति की सिफारिशों पर चर्चा के अलावा तेल मार्केटिंग कंपनियों को हो रहे नुकसान पर चर्चा हुई। असल में ये कंपनियां उत्पादन लागत से कम दाम पर ईंधन बेच रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications