पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 3 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और उनके वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गए। मृतकों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है।
एक खुफिया अधिकारी के मुताबिक एक दिन पहले इसी जिले में एक घर को निशाना बनाकर किए गए दो मिसाइल हमलों में सात लोगों की मौत हो गई थी।
अधिकारी ने बताया कि रविवार को ड्रोन हमले में मारे गए सभी लोग आतंकवादी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications